मध्यप्रदेश

अब बिना इंजन के ही दौड़ पड़े मालगाड़ी के छह डिब्बे…

नेशनल डेस्‍क। कोयले से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे बिना इंजन के दो किलोमीटर तक पटरी पर चलते रहे. एक हफ्ते पहले ही टिटिलागढ़ में एक एक्सप्रेस ट्रेन बिना इंजन के 10 किलोमीटर तक चलती रही.
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की रात खांटापाड़ा और भानगा के बीच उस वक्त हुई जब धमारा से जमशेदपुर जा रही मालगाड़ी के छह डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग किया गया और यह छह डिब्बे बिना इंजन के चलते रहे.

अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में तुरंत पता चल जाने और रेलवे अधिकारियों के तुरंत कदम उठाने पर पर हादसा टल गया और कोई घायल नहीं हुआ.

बालेश्वर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक भगवत दास ने बताया, ‘कुछ मेकैनिकल गड़बड़ी की वजह से पिछले छह डिब्बों को ट्रेन से अलग किया गया. बाद में गड़बड़ी को तुरंत दूर कर लिया गया.’ ऐहतियाती तौर पर लाइन पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रोक कर रखा गया.
दास ने बताया कि अलग हुए डिब्बों को लाने और ट्रेन में उन्हें जोड़ने के लिए एक इंजन भेजा गया. इससे पहले, सात अप्रैल की रात अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस की 22 बोगियां बोलांगीर जिले में टिटिलागढ़ से कालाहांडी जिले के केसिंगा के बीच 13 किलोमीटर तक बिना इंजन के चलती रहीं. घटना के वक्त ट्रेन में सैकड़ों लोग सवार थे.

Leave a Reply

Back to top button