Site icon Yashbharat.com

अब ठंड से सावधान! अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है

images 98

अब ठंड से सावधान! मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी काफी कम रहने से आसमान भी साफ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उत्तरी हवाएं लगातार चल रही हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट हो रही है।

हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को नौगांव सहित प्रदेश के सात शहरों बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा, उमिरया एवं मलाजखंड में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ एवं दमोह में दर्ज किया गया।

Exit mobile version