Sunday, May 17, 2026
Latest:
EntertainmentFEATUREDमनोरंजन

अब अक्षय कुमार औऱ आदित्य ठाकरे ने लगाई PAD VENDING मशीन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘पैडमैन’ दर्शकों को खूब भा रही है। अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। कामकाजी दिनों में लोग इसे देखने सिनेमाहॉल तक पहुंच रहे हैं। सैनेटरी पैड और पीरियड जैसे ऑफबीट सब्जेक्ट पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की तरफ से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

yashbharat

लेकिन अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म के प्रमोशन को लगतार बनाए हुए है। इसका जीता जागता उदाहरण आज मुंबई में देखने को मिला जहां अक्षय ने pad vending मशीन लगाई। इस दौरान उनके साथ अदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

yashbharat

बता दें इस फिल्म ने रिलीज के छठें दिन यानि बुधवार को 7.05 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में इस फिल्म की कमाई 59.09 करोड़ की है। ‘पैडमैन’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 2750 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। अक्षय कुमार सहित पैडमैन की पूरी स्टारकास्ट इस कमाई से बहुत खुश है। कल वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को अक्षय ने खास मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस वैलेंटाइन आपकी ज़िंदगी में जो महिलाएँ हैं उनके लिए आप कैंडी, चॉकलेट और फूलों के साथ पैड देना ना भूलें।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply