Latest

अबू सलेम ने पुर्तगाल की कोर्ट में दायर की याचिका, कहा-मुझे भारत से वापिस बुला लो

मुंबईः 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम भारत से बाहर जाने की फिराक में हैं और इसके लिए उसने कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। अबू सलेम ने पुर्तगाल की एक अदालत में याचिका दायर कर पुर्तगाल आने की मांग की है। अबू ने 31 मई को यह याचिका दायर की। उल्लेखनीय है कि भारत ने पुर्तगाल से संधि के आधार पर ही सलेम का प्रत्यर्पण लिया था। इससे पहले भी सलेम 2014 में पुर्तगाल की अदालत में याचिका दायर कर चुका है कि उसे वापिस बुला लिया जाए क्योंकि उसके प्रत्यर्पण के लिए जो शर्तों रखी गई थीं उनका उल्लंघन हो रहा है।
13 21 239700000abusalem ll
वहीं हाल ही में भारत में नियुक्त पुर्तगाल के राजदूत ने सलेम को जेल में एक पत्र भेजा और कहा कि उसके प्रत्यर्पण की शर्तों का उल्लंघन न हो, इसको लेकर बात हो रही है। अबू की याचिका पर अब भारत और पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय को अदालत में 10 दिन के अंदर जवाब देना होगा।
13 21 362004000mumbai blasts ll
दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही पुर्तगाल की अदालत अपना निर्णय देगी। बता दें कि अबू सलेम मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के अलावा दिल्ली के एक कारोबारी से फिरौती मांगने का भी दोषी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply