अफगानिस्तान: काबुल में स्कूल के पास हुआ धमाका, 25 लोगों की मौत, 20 घायल
अफगानिस्तान के काबुल में एक स्कूल के पास एक के बाद एक बम धमाकों में 25 लोगों की मौत हो गई। टोलो न्यूज के मुताबिक, ये ब्लास्ट सैय्यद-उल-शुहादा हाई स्कूल के पास हुआ। धमाकों में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

