Sunday, May 10, 2026
Latest:
katni

अपमान को लेकर सिंधी समाज कल निकालेगा मौन जुलूस

कटनी। दुर्ग में मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद के दौरान सिंधी समुदाय के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही एक अखबार में सिधिंयों को पाकिस्तानी शरणार्थी व आतंकवादी लिखकर अपमानित करने से सिधिंयों में असंतोष पनप रहा है।

शहर के सिंधी समाज के लोगों ने भी इस घटना पर खेद जताया है। इसी संबंध में मंगलवार की शाम 4 बजे सिंधु भवन नई बस्ती में सिंधी समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें दुर्ग में सिंधी समाज के अपमान व पुलिस द्वारा उन्हें हथकड़ी लगाकर घुमाए जाने की घटना की कड़ी भर्त्सना की गई।

बैठक में संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे ईश्वर कॉम्पलेक्स दिलबहार चौक पर संपूर्ण सिंधी समाज एकत्र होकर मिशन चौक तक मौन जुलूस निकालेगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष साधूराम नानकानी, माधवनगर युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजा जगवानी, सिंधु नौजवान मंडल के अध्यक्ष रूपेश खूबचंदानी, सिंध सभा के विजय रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, गंगाराम कटारिया, चेतन हिंदूजा, डॉ. ब्रम्हा जसूजा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष झम्मटमल ठारवानी, दर्शनलाल गेई, राजू माखीजा, गोविंद सचदेवा, मोहन बत्रा, निरंजन पंजवानी, घनश्याम बेलानी सहित समाज के सभी प्रमुख संस्थाओं के लोगों की उपस्थिति थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply