FEATURED

अन्ना हजारे बोले- मोदी को ‘प्रधानमंत्री पद का अहंकार’ है

मुंबईः सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रधानमंत्री पद का अहंकार’ है और यही कारण है कि मोदी उनके पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

हजारे कल महाराष्ट्र के सांगली की अटपादी तहसील में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को 30 से ज्यादा पत्र लिख चुका हूं, लेकिन उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।

मोदी को प्रधानमंत्री पद का अहंकार है और यही वजह है कि वह मेरे पत्रों का जवाब नहीं देते हैं।’’ हजारे ने पहले कहा था कि वह 23 मार्च से आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। हजारे ने कहा, ‘‘ इस बार ऐसा बड़ा आंदोलन होगा जो पहले कभी नहीं हुआ और यह सरकार के लिए चेतावनी होगी।’’

Leave a Reply

Back to top button