अनोखा बैंक, यहां जरूरतमंदों को मिलता है आसानी से लोन
श्योपुर। प्रदेश के श्योपुर में एक ऐसा अनोखा बैंक है जहां लोगों को लोन लेने के लिए ना कागजी औपचारिकता की आवश्यकता है ना ही किसी सिफारिश की. इस बैंक से जब जरूरत हो तभी लोन मांगने पर कम ब्याज पर रुपये मिल जाते हैं. लॉन की रकम वसूली करने के लिए इस बैंक से कोई नहीं जाता, बल्कि उपभोक्ता खुद ही तय समय पर यहां रुपये जमा कराने पहुंच जाते हैं.
श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब15 किलोमीटर दूर बसे पांडोली गांव के बाबा गोसाईं महाराज का मंदिर है, जहां लोगों को परेशानिया और बीमारिया ही दूर नहीं होती, बल्कि जरूरत मंदो को आसानी ने लोन भी मिल जाता है. मंदिर में बनाई गई समिति बिना किसी गारंटी और कागजात के जरूरतमंदों को लोन देती है. यहां लोन लेने वाले व्यक्ति को मंदिर समिति से बस बात करनी होती है. लोन मिलने पर रकम लौटाने का समय तय करने के बाद तुरंत लोन दे दिया जाता है. यही वजह है कि पूरे इलाके लोग लोन लेने के लिए किसी साहूकार या बैंक में नहीं जाते, बल्कि गोसाईं जी महाराज के मंदिर में जाते हैं.
मंदिर में बनी लोन समिति श्रद्धालुओं द्वारा दी गई भेंट राशि को इस काम में लेती है. मंदिर समिति से सदस्यों की माने तो व सिंह गांव के लोगों को ही लोन देते थे, लेकिन अब आसपास के इलाके के अन्य गांव को भी वे लोन देते हैं. उनका कहना है कि अभी तक लोन लेने वाला ऐसा कोई उपभोक्ता नहीं है जिसने लोन की रकम समय पर वापक नहीं की है.








