Site icon Yashbharat.com

अनूपपुर-बिलासपुर रेलवे रूट जाम, पटरी में क्रैक, मालगाड़ी के 20 डिब्बे नदी में गिरे

55

जबलपुर। अनूपपुर से बिलासपुर के बीच रेलवे रूट जाम हो गया है। मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र में अनूपपुर जिले के पास रेल की पटरी में दरार पड़ जाने के कारण एक मालगाड़ी के लगभग 20 डिब्बे नदी में जा गिरे। जब तक रेलवे ट्रैक की मरम्मत नहीं हो जाती, रेल यातायात बहाल नहीं किया जा सकेगा।

2 साल पहले ही बना था रेलवे ट्रैक

घटना शुक्रवार शाम की है। रेलवे के अफसर और इंजीनियर मौके पर पहुंच चुके हैं। यह रेलवे लाइन दो साल पहले ही तैयार हुई है और पुल भी नया बना था। माना जा रहा है कि पटरी में क्रेक आने के कारण यह घटना हुई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ​​​​​​यह हादसा वेंकटनगर से निगौरा के बीच हादसा हुआ। मालगाड़ी गाडरवारा रेलवे साइडिंग एनटीपीवी जा रही थी।

तीसरी रेल लाइन पर हुआ हादसा

निगौरा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के नदी के उपर बनी तीसरी लाइन से नीचे गिरी है। हालांकि दो अन्य लाइन सुरक्षित होने के कारण यात्री ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य में चार घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। रेलवे के इंजीनियर ने बताया कि फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता, जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट कारण पता चल पाएंगे। ड्राइवर और गार्ड सुरक्षित हैं।

 

 

 

Exit mobile version