Latest

अनलॉक-1 पर संकट प्रबंधन समूह की बैठक: कटनी में क्या रहेंगी पाबंदियां, कैसा होगा छूट का दायरा

कटनी। जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, विजय राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार सहित विभाग प्रमुख, धर्मगुरु और समूह के सदस्य है उपस्थित में जारी थी।

बैठक में धार्मिक स्थलों को खोलने, जिले में इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा डिस्ट्रिक्ट बसो के संचालन, होटल माल खोलने के संबंध में तथा दुकानों को खोलने का समय निर्धारित करने के संबंध में चर्चा हुई।

मिली जानकारी के अनुसार कटनी में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से प्रात 5 बजे तक लागू रहेगा। दुकाने रात्रि 8 बजे तक खुल सकेगी ।

सप्ताह में एक दिन रविवार को गुमास्ता अधिनियम के तहत बंद रहेगी। रात्रि 11बजे से सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों को नो एंट्री में छूट दी जाएगी।

मास्क नही लगाने पर जुर्माना, सार्वजनिक स्थलो पर थूकना,मदिरा,पान , तम्बाकू,गुटका सेवन वर्जित रहेगा।

भारत सरकार गृह मंत्रालय और राज्य शासन द्वारा धार्मिक स्थलों पर जारी एस ओ पी का पालन करते हुए श्रृद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

सिनेमाघर बंद रहेंगे,माल खोले जाएंगे।

रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान अत्यावश्यक सेवा को छोड़कर अन्य गतिविधियां रहेगी बंद।

Updating.….

Back to top button