Monday, April 6, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatest

अनलॉक रविवार को जबलपुर में कोरोना विस्फ़ोट, एक दिन में 213 नए मरीज

आशीष शुक्ला..

जबलपुर।  कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार को 119 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 213 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 119 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3818 हो गई है।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 213 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5147 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 97 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1232 हो गये हैं। आज 1914 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं। वहीं 1397 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये। जबलपुर में अब तक कुल 80167 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम