Coronajabalpur

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अगम जैन कोरोना पॉजिटिव

आशीष शुक्ला..

जबलपुर में आज अनलॉक रविवार को जहां एक दिन में कोरोना संक्रमितों का दोहरा शतक लगा वहीं यह पुलिस विभाग तक भी जा पहुंचा।  आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके पहले भी जबलपुर के कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अगम जैन के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button