भोपाल। अतिथि शिक्षकों को तंग करने का सिलसिला इस साल भी जारी है। इस बार 50% उपस्थिति के नाम पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती में 50% की कटौती कर दी गई।
आश्चर्यजनक बात यह है कि विज्ञान, हिंदी और संस्कृत जैसे विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती की ही नहीं जा रही। अधिकारियों का कहना है कि गणित वाला टीचर विज्ञान पढ़ाएगा, और हिंदी संस्कृत तो कोई भी पढ़ा सकता है।
कोई इनसे पूछे ‘सुधाखण्ड’ हिंदी का शब्द है या संस्कृत का। पता चल जाएगा हिंदी और संस्कृत कितनी मुश्किल है।
माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती 2 साल बाद शुरू हो रही है लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर विज्ञान, संस्कृत और हिंदी विषय के पद प्रदर्शित नहीं किए गए। नीति निर्धारित करने वाले अधिकारियों का मानना है कि जब विद्यार्थियों की संख्या 50% रह गई है तो फिर अतिथि शिक्षकों की संख्या भी 50% ही होनी चाहिए।
जहां तक विषयों की बात है तो गणित विषय का शिक्षक छात्रों को कक्षा में विज्ञान का पाठ पढ़ाएगा, तो हिंदी और संस्कृत किसी भी विषय का टीचर पढ़ा सकता है।
पूरे प्रदेश में अजीब सी स्थिति बन गई है जिले के स्कूलों में यह शिक्षक जब अपने आवेदन देने के लिए पहुंचे, तो प्राचार्यों ने उनके आवेदन लेने से मना कर दिया है।
कहते हैं सरकार का खजाना खाली है इसलिए शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही, अतिथि शिक्षकों की भर्ती में भी कटौती कर दी गई है। सनद रहे कि बच्चों को योग्य शिक्षक उपलब्ध कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है और शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यार्थियों का मौलिक अधिकार है। सरकार किसी भी कारण से बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं कर सकती।
Related Articles
-
कटनी पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान जारी, एसपी ने देर रात शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, सघन वाहन चेकिंग, फ्रिस्किंग और शैडो एरिया में विशेष निगरानी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व संदिग्धों पर कार्रवाई -
निलंबन आदेश मिलने के बाद शिक्षक पर महिला शिक्षिका से मारपीट का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में -
बहोरीबंद में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, संभागीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन -
लूटकांड का खुलासा: रंगनाथनगर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, बुलेट, एम्बुलेंस व नगदी बरामद -
झपटमारी का 5 दिन में खुलासा: दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए, ई-रिक्शा व नकदी बरामद -
नशे के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान का समापन, विजेताओं व सहयोगी संस्थाओं का हुआ सम्मान कटनी पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए हजारों युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ -
कटनी: उर्वरक वितरण व्यवस्था हुई और सरल, 30 जुलाई से ‘हाईब्रिड मोड’ में मिलेगा किसानों को खाद -
कटनी में कल ‘युवा संगम’ रोजगार मेला: 8वीं से ग्रेजुएट्स के लिए 1773 पदों पर भर्ती, मिलेगा ₹30 हजार तक सैलरी का मौका -
कटनी में तंबाकू माफिया पर नकेल: स्कूलों के पास बिक रही थी सिगरेट-तंबाकू, 8 दुकानों पर लगा जुर्माना -
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, क्रेडिट कार्ड से उड़े ₹2.44 लाख -
राज्यसभा में मनुस्मृति विवाद पर हंगामा: खरगे का बयान रिकॉर्ड से हटा, नड्डा बोले- ‘ओरिजिनल टेक्स्ट ऑथेंटिकेट करें’ -
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी सीमा बढ़ाकर 60% की, किसान आंदोलन के आगे झुकी सरकार -
अनक्लेम्ड शेयर और डिविडेंड क्लेम करना होगा आसान: सरकार ला रही है नया AI-बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म -
सब्जी मंडी में करेले छांटते वक्त निकला जहरीला कोबरा, युवक की उंगली में डंसा; सिम्स में बची जान -
सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार -
1 अगस्त से बदल रहे हैं 6 बड़े नियम: LPG से लेकर तत्काल टिकट और बैंकिंग तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर -
PoK में पाकिस्तानी सेना का कहर: प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 30 से अधिक की मौत, रक्षा मंत्री बोले- ‘ये भारत की तरह दुश्मन हैं’ -
अफसरों की गैरमौजूदगी पर अनोखा विरोध: बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में जज की टेबल पर सो गए कांग्रेस नेता -
NDA की बैठक से 3 मुस्लिम MP नदारद: क्या NCPI का साथ छोड़ TMC में लौटेंगे यूसुफ पठान, खलीलुर और अबू ताहिर? -
सोलर पावर से जगमगाया उत्तरी रेलवे- 2 महीने में 34 लाख यूनिट बिजली पैदा कर बनाया नया रिकॉर्ड
