अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज पार्षद ने नपा आरआई को मारे थप्पड़ पे थप्पड़
हरदा। बुधवार को भाजपा समर्थित पार्षद संजय लोकवानी ने नपा के आईआई गयाप्रसाद सेजकर को सरेआम थप्पड़ मारे। नपा कर्मचारी घंटाघर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी क्षेत्र में पार्षद लोकवानी की भी कपड़े की दुकान है। जब नपा अमला दुकानों के आसपास अतिक्रमण हटवा रहे थे तभी पार्षद लोकवानी ने नपा की कार्रवाई का विरोध किया

