Friday, May 15, 2026
Latest:
jabalpur

अजा, अजजा वर्ग के बच्चे भारत दर्शन योजना के तहत घूमेंगे देश

जबलपुर । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को देश की कला, संस्कृति और पर्यटन स्थलों से रूबरू कराने के लिये अगले शैक्षणिक सत्र में श्भारत दर्शन यात्रा से जोड़ा जाएगा।
राज्य शासन के अनुसूचित जाति कार्य एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा गत 18 वर्षों से इन वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले ये बच्चे विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हैं। धनाभाव और सीमित संसाधनों के कारण उन्हें बाहर की दुनिया देखने के उतने अवसर प्राप्त नहीं हो पाते है, जितने सामान्य वर्ग के परिवारों को सहज ही प्राप्त होते हैं।
इसी परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि अगले शैक्षणिक सत्र के दौरान इन वर्गों के चयनित बच्चों को भारत भ्रमण के लिये श्भारत दर्शन कार्यक्रमश्श् से जोड़ा जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply