अजब-गजब: बिल था 50 हज़ार का और टिप दी 1 लाख 31 हज़ार रुपये! जानते हैं क्यों?

अजब-गजब: अगर आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो वेटर को कितना टिप देते हैं? भारत में हमलोग ज्यादा से ज्यादा 50 या 100 रुपये वेटर को टिप के तौर पर देते हैं. यही हाल अमेरिका का भी है. यहां भी कोई ग्राहक 20 परसेंट से ज्यादा टिप नहीं देता. लेकिन अगर आपको ये कहे कि अमेरिका में एक शख्स खाने के बाद वेटर को टिप के तौर पर खाने के बिल से दोगुने से भी ज्यादा पैसे दे दिए तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं ! लेकिन ये सच है.

अमेरिका के शिकागो में एक ग्राहक ने जब खाना खाया तो वहां के स्वाद के वो दीवाने हो गए. वो इतने खुश हो गए कि उन्होंने टिप के तौर पर 260 परसेंट टिप दे दिए. जी हां सही सुना आपने बिल पर दोगुने से भी ज्यादा. इस व्यक्ति का नाम है माइक.
सिएटल के रहने वाले माइक शिकागो के बोका रेस्टोरेंट पहुंचे थे. खाने के बाद उनका बिल आया 759 डॉलर यानी करीब पचास हज़ार रुपये का. माइक वहां के खाने और सर्विस से इतने खुश हुए कि उन्होंने टिप के तौर पर 2000 डॉलर दे दिए. यानी करीब 1 लाख 31 हज़ार रुपये उन्होंने टिप के तौर पर वेटर को थमा दिए. खाने का बिल था करीब पचास हज़ार रुपये का और टिप 1 लाख 31 हज़ार रुपये का. चौंक गए न आप !
बोका ने पहले 300 डॉलर के टिप दिए और फिर किचन पहुंच कर रेस्टोरेंट के हर स्टाफ को 100-100 डॉलर और थमा दिए. वहां कुल मिलाकर 17 स्टाफ थे.








