katni
अच्छी खबर: कोरोना से ठीक होकर घर लौटे रेलवे के प्वाइंटमेन और चाचा भतीजे
कटनी। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के बीच आज कटनी के लिए राहत भरी खबर आई है। आईसीएमआर जबलपु से मिली रिपोर्ट में आज कोरोना संक्रमित तीन नए मरीज मिले हैं तो वहीं जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में इलाजरत तीन मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने यशभारत को बताया कि झलवारा रेलवे स्टेशन के प्वाइंटमेन और माधवनगर के रॉबर्ट लाइन निवासी चाचा-भतीजे को कोरोना से संक्रमित होने के बाद कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था।
उनके ठीक होने के बाद तीनों में से एक को कल और दो को कल छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज किए गए तीनों मरीजों को सात दिन तक घर पर ही रहकर गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है।








