Latest

अच्छी खबर: कटनी में 29 मरीजों ने दी कोरोना को मात, अब तक 81 डिस्चार्ज

कटनी। जिले में पिछले 24 घंटे में 10 नए कोरोना मरीज मिले हैं तो वहीं दूसरी तरफ कल से लेकर आज तक 29 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है।

यशभारत

इन मरीजों को ठीक होने के बाद कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा एवं मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. एस पी सोनी ने यशभारत को जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को जिला चिकित्सालय से 7, माधवनगर स्थित उत्कृष्ट छात्रावास से 6 और विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल से 2 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

यशभारत

इसी तरह आज रविवार को जिला चिकित्सालय से 9 और माधवनगर स्थित उत्कृष्ट छात्रावास से 5 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। जिले में अब तक 81 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है और कुल 172 में से 91 एक्टिव केस हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम