
कटनी। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच पांच मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। इनमे चार मरीजों को आज जिला चिकित्सालय एवं एक महिला मरीज को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय जबलपुर से डिस्चार्ज किया गया है।
अब तक 29 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों में रॉबर्ट लाइन निवासी एक महिला, सिविल लाइन निवासी युवक, झिंझरी निवासी न्यायालय कर्मचारी एवं विद्युत लोको शेड एनकेजे में काम करने वाले दो कर्मचारी शामिल है।
सिविल सर्जन ने बताया कि सभी मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद सात दिनों तक होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।








