अगले 2 दिन मोदी गुजरात में, द्वारकाधीश की पूजा से दौरे की शुरुआत

630314 modi leadgujarat

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव करीब है और ऐसे में पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह जामनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनका स्वागत किया। यहां से पीएम सीधे द्वारका पहुंचे जहां वो द्वारकाधीश मंदिर में पूजा के साथ अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसकेअलावा पीएम मोदी अपने जन्मस्थान वडनगर भी जाएंगे जहां वो कई प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली बार होगा जब मोदी अपने जन्मस्थान जाएंगे।

द्वारका में मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-51 पर बेत द्वारका और ओखा के बीच मोटी तारों पर खिंचे सिग्‍नेचर ब्रिज के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस पुल की परियोजना लागत 962 करोड़ रुपये है। गुजरात में वह 5,825 करोड़ रुपये की लागत वाली चार राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मोदीद्वारका से सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला जाएंगे जहां वह राजकोट के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे, छह लेन वाले अहमदाबाद-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और चार लेन वाले राजकोट-मोरबी राज्य मार्ग की आधारशिला रखेंगे. मोदी सुरेंद्रनगर के जोरावरनगर एवं रतनपुर इलाकों में अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग संयंत्र तथा पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन भी राज्य को समर्पित करेंगे. यहां भी वह एक सभा को संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें-  रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' रिलीज: एक्ट्रेस का दिखा रौद्र रूप और दमदार तांडव, 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक