अखिलेश के बाद अब सपा MLC का वैक्सीनेशन को लेकर बयान, कहीं नपुंसक न बना दे कोरोना वैक्सीन

20210103 015739

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद आप नपुंसक भी हो सकते हैं, कुछ भी हो सकता है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कोरोना वैक्सीनेशन पर सवाल उठाए थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं भाजपा की कोरोना वैक्सीन को नहीं लगवाउंगा। मुझे इनकी वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भारत सरकार की कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जब हमारी आएगी तो जनता को मुफ्त में कोरोना का टीका मुहैया कराया जाएगा।