Site icon Yashbharat.com

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बन्द हो सकता है KBC ?

images 52

मुम्बई। खबर है कि टीवी पर टीआरपी में टॉप पर बने हुए अमिताभ बच्चन के गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ नवें सीज़न का इसी अक्टूबर में अंत हो सकता है। ख़बर है कि ‘केबीसी’ की जगह तीन नए शो शुरू होने जा रहे हैं।

हालांकि चैनल या निर्माता की तरफ़ से फिलहाल इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है कि ‘केबीसी 9’ का सीज़न ख़त्म किया जा रहा है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक 23 अक्टूबर को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का आखिरी एपिसोड पेश किया जाएगा। बच्चनका ये शो अभी सोमवार से शुक्रवार तक रात नौ बजे से प्रसारित होता है। ख़बर है कि केबीसी की जगह तीन नए शो आने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नए स्लॉट के तहत रात नौ बजे ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ शुरू होगा। ये शो विवादस्पद ‘पहरेदार पिया की’ को नए सिरे से पेश कर बनाया गया शो है। चैनल पर साढ़े नौ के स्लॉट में एक नया शो शुरू होगा, जिसका नाम ‘हासिल’ है। ज़ायेद खान इस शो के जरिए टीवी की दुनिया में आ रहे हैं। रात दस का समय भी एक नए शो को दिया गया है। इसका नाम ‘एक दीवाना था’ है। यह एक रोमांटिक हॉरर शो होगा।

Exit mobile version