Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
अंग दान व्यक्ति की स्वेच्छा पर निर्भर- अपडेट नहीं हुआ सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस पर देना था इसका विकल्प

ग्वालियर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते वक्त लोगों को अंग दान का विकल्प नहीं मिल पा रहा है। परिवहन विभाग का सर्वर संभालने वाली स्मार्ट चिप कंपनी ने सिस्टम अपडेट नहीं किया है, जिस कारण पांच महीने बाद भी अंग दान का विकल्प नहीं आया है। वहीं एक फॉर्म पर ही सभी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। हालांकि लाइसेंस में अंग दान व्यक्ति की स्वेच्छा पर निर्भर है।








