Latest
अंगूठा लगाओ पेट्रोल भरवाओ, पेट्रोल पंपों पर सेल्फ सर्विस की सुविधा शुरू

भोपाल। अब राजधानी सहित देशभर के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आपको कैश ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड न हो तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं। अब पेट्रोल पंप पर पहुंचो अंगूठा लगाओ और पेमेंट हो जाएगा। दरअसल, रसिया, दुबई और जर्मनी की तर्ज पर देशभर के पेट्रोल पंपों पर सेल्फ सर्विस की सुविधा शुरू होने वाली है। आगामी दो माह के अंदर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।










