मध्यप्रदेश
अब ‘3 ईडियट्स’, से एमपी की राजनीति में भूचाल, वीडियो से बीजेपी का इंकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ को रावण औऱ शिवराज को अंगद बताने वाले वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है. इसमें कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को थ्री ईडियट्स के किरदारों में दिखाया गया है. बीजेपी वीडियो जारी करने से मना कर रही है लेकिन गुस्साई कांग्रेस ने पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह औऱ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को थ्री ईडियट करार दिया है.
दरअसल, थ्री इडियट्स थीम पर बनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही करीब तीन मिनट की पेरोडी में कमल नाथ, दिग्विजय सिंह औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे लगाये थ्री ईडियट फ़िल्म के किरदार ऑल इज वेल गाने की धुन पर झूमते दिखाई दे रहे हैं.








