पंजाब सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने मार गिराए दो पाकिस्तानी घुसपैठिए

militant attack kashmir aatanki

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने थेह कलां सीमा चौकी (बीओपी) के पास भारतीय सीमा में कंटीले तारों की बाड़ और जीरो लाइन के बीच रात करीब 11 बजे संदिग्ध गतिविधि देखी।

पकड़े जाने पर घुसपैठियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश की, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने गोलियां चला दीं। दोनों घुसपैठियों की मौके पर ही मौत हो गई। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें-  खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 24 अक्टूबर को, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की होगी समीक्षा