katniमध्यप्रदेश

देश की रक्षा के लिए युवाओं ने जमकर लगायी दौड़ अग्निवीर भर्ती रैली में एक दिन में 762 युवाओं ने लिया हिस्सा

देश की रक्षा के लिए युवाओं ने जमकर लगायी दौड़ अग्निवीर भर्ती रैली में एक दिन में 762 युवाओं ने लिया हिस्स

कटनी- झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का व्यवस्थित आयोजन जारी है। इस रैली में 14 फरवरी की रात में कल 762 युवाओं ने अग्नि वीर रैली भर्ती में भाग लिया । सिंगरौली जिले से 70, मऊगंज जिले से 2 16 , सीधी जिले से से 292 , मैहर जिले से 168 एवं डिंडोरी जिले से 16 युवाओं ने फिजिकल एवं मेडिकल टेस्ट में पार्टिसिपेट किया। इसके अलावा दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया।

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हो रहे सभी प्रतिभागी सेना के कामन इंट्रेस टेस्ट की लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं। यहां उन सभी का जिन्हें बुलाया गया है,उनका फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है।

Back to top button