katniLatest

केन नदी में युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कटनी। केन नदी में युवक की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम मचा। जिले से लगे शाहनगर पन्ना मे चार दिनों से संपूर्ण मध्यप्रदेश मे जहां लगातार बारिश होने से जिले सहित शाहनगर जलमग्न देखा गया वहीं एक युवक नदी पार करते समय केन नदी में बहने की जानकारी सामने आई है। जहां 32 वर्षीय युवक की लाश दीपा हार के जुन्ना टापू पर जहां कैन नदी की सहायक नदी उमेही मिलती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखीराम आदिवासी पिता हरछटिया 32वर्ष जो बीते रोज रविवार को अपने घर मंहगवा सरकार आया हुआ था शाहनगर पहुंचते ही रात 8 बजे अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी की मे आ रहा हूं बाढ़ आई और नदी मे प्रवेश करते ही बह गया देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर म्रतक के परिजन चिन्तित हुये और रात भर खोजते रहे न मिलने पर सुबह म्रतक के परिजनों मे लल्लू आदिवासी संन्जु आदिवासी और बाबु आदिवासी ने शाहनगर केन नदी के सिमरी हार के आस पास खोजते रहे फिर देखा की उमेही और केन नदी का मिलन होता जिसेदीपा हार के जिन्ना टापू पर म्रतक सुखीराम की लाश पाई गई। जानकारी मिलते ही तत्काल शाहनगर टी आई अनिता कुङापे घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही मे जुटी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम