Latest

कटनी: अघोषित लाइट कटौती पर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ लगाए पोस्टर

कटनी: भीषण गर्मी में अघोषित लाइट कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने में मिला। हाल ही में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अपने साथियों के साथ विद्युत मंडल कार्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन किए थे। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों और बस्तियों में “बिजली दो या गद्दी छोड़ो” के नारे वाले पोस्टर चिपकाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

IMG 20240601 WA0003

ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिश्रा  ने जानकारी देते हुए बताया कि कटनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई मोहल्लों में पूरी-पूरी रात बिजली नहीं रहती, जिससे जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, “शहर हो या गाँव, अघोषित बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार और विद्युत मंडल के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

मिश्रा ने आगे कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और जनता को 24 घंटे बिजली दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। देर रात तक शहर के प्रमुख चौराहों में सैकड़ों की संख्या में पोस्टर लगाकर  सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली की समस्या हल नहीं हुई तो चरणबद्ध प्रदर्शन किए जाएँगे और तब तक जारी रहेंगे जब तक जनता को उसका हक़ नहीं मिल जाता।

Back to top button