कैमोर में ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना युवक, खाते से उड़े 2.70 लाख रुपये

कैमोर में ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना युवक, खाते से उड़े 2.70 लाख रुपय
कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ारी में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक के बैंक खाते से जालसाजों ने लाखों रुपये पार कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्राम बड़ारी निवासी योगेष दीक्षित (29 वर्ष), पिता भुवनेश्वर प्रसाद दीक्षित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित के अनुसार, Easebuzz Pvt. Ltd के माध्यम से उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी और बेईमानी पूर्वक कुल 2,70,000 रुपये निकाल लिए गए।
घटना की शुरुआत 17 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 11:09 बजे हुई थी। काफी प्रयासों के बाद, पीड़ित ने 3 फरवरी 2026 की शाम थाने पहुँचकर मामले की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस कार्यवाही
कैमोर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/26 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला कायम किया है धारा 318(4) BNS: (धोखाधड़ी और संपत्ति के बेईमानी से वितरण के लिए दंड) धारा 420 IPC: (छल करना और संपत्ति परिदत्त करने के लिए बेईमानी से उत्प्रेरित करना l








