LatestTechव्यापार

Gmail में अब बदल सकेंगे यूजरनेम: Google ने पेश किया नया फीचर, शुरुआत US से

Gmail में अब बदल सकेंगे यूजरनेम: Google ने पेश किया नया फीचर, शुरुआत US से

Gmail में अब बदल सकेंगे यूजरनेम: Google ने पेश किया नया फीचर, शुरुआत US से,  Google ने अपने Gmail यूजर्स के लिए नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स @ साइन से पहले का अपना जीमेल यूजरनेम बदल सकेंगे। यह फीचर फिलहाल अमेरिका (US) में उपलब्ध है।

इस फीचर के तहत:

  • यूजर अपने मौजूदा Gmail अकाउंट का यूजरनेम बदल सकते हैं।
  • बदलाव से पुराने ईमेल एड्रेस पर भेजे गए मेल नए एड्रेस पर मिलते रहेंगे।
  • अकाउंट का डेटा, जैसे फ़ोटो, मैसेज और मेल, पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • एक बार बदलाव के 12 महीने तक नया Gmail एड्रेस नहीं बनाया जा सकता।

यह अपडेट Gmail के लॉन्च के 22 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया गया है और उम्मीद है कि धीरे-धीरे यह बाकी देशों में भी उपलब्ध होगा।

Back to top button