FEATUREDkatniLatestराष्ट्रीय

नेहरू युवा केंद्र कटनी द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

कटनी। नेहरू युवा केंद्र कटनी द्वारा आयोजित विश्व सामाजिक न्याय दिवस और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम 20 और 28 फरवरी 2025 को पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास खिरहनी में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना था। इसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार, और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जालपा युवा मंडल के अध्यक्ष अमर रैदास के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई और पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन आदि प्रोग्राम आयोजित किए गए। सभी सहभागी युवाओं को कार्यक्रम के अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Back to top button