Site icon Yashbharat.com

world look विश्वस्तरीय रूप में नजर आएगा खिरहनी ओव्हर ब्रिज, 30 लाख रुपये के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन

IMG 20231003 WA0021

world look विश्वस्तरीय नजर आएगा खिरहनी का ओव्हर ब्रिज। खिरहनी ओव्हर ब्रिज में 30 लाख से सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन  महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने किया ।

नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज 3 अक्टूबर को खिरहनी ओव्हर ब्रिज में सौन्दर्यीकरण कार्य भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ।
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक पार्षद मौसूफ अहमद की गरियामयी मौजूदगी में शनि देव मंदिर के समीप 30 लाख की लागत से खिरहनी ओव्हर ब्रिज के नीचे के हिस्से में हरी घास रेलिंग पौधारोपण से सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।


इस मौके पर महापौर प्रीति संजीव सूरी निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती तुलसा गुलाब बेन श्रीमती बीना बैनर्जी श्री डब्बू रजक श्री अवकाश जायसवाल श्रीमती प्रभा गुप्ता श्रीमती सुमित्रा रावत कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा सब इंजीनियर मोना करेला सुनील सिंह सुरेश रोचलानी शनि मंदिर के पंडा राजू सेन सहित वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

Exit mobile version