
साउथैंप्टन। World Cup 2019 SA vs Ind Live Score भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुआई में इस विश्व कप का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैंप्टन में खेल रही है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया और भारतीय गेंदबाजों के सामने बल्लेबाज ज्यादा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। प्रोटियाज ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट विकेट खोकर 227 रन बनाए। अफ्रीका के हाशिम अमला (6), क्विंटन डी कॉक (10), फॉफ डूप्लेसी (38), वैन डर दसैं (22), जेपी डुमिनी (3), डेविड मिलर (31), फेहलुकवायो (34), क्रिस मॉरिस (42), इमरान ताहिर (0) ने बल्लेबाजी में रन जुटाए। भारतीय टीम को जीत के लिए 228 रन बनाने हैं।
रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 70 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। ये वनडे में उनका 42वां अर्धशतक है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।
राहुल व रोहित का संधर्ष जारी
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिख रहे हैं। गेंद में असामान्य उछाल है। 19 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं।
विराट कोहली आउट हुए
साउथैंप्टन में विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के दौरान काफी संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 34 गेंदों पर 18 रन बनाए और फेहलुकवायो की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने 16 ओवर के बाद दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।
विराट की धीमी बल्लेबाजी
कप्तान विराट काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 22 गेंदों पर सिर्फ सात रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने 12 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं।
दस ओवर का खेल खत्म
दसवें ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पहले पावरप्ले में टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की धीमी शुरुआत।
रबाडा के खिलाफ विराट वनडे में
विराट ने वनडे क्रिकेट में अब तक रबडा की 159 गेंदें खेली है जिसमें उन्होंने 107 रन बनाए हैं। वो दो बार आउट हो चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 67.30 का रहा है। भारतीय टीम ने सात ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर विराट व रोहित मौजूद हैं।
भारत का पहला विकेट गिरा
भारतीय टीम ने धवन के तौर पर अपना विकेट गंवा दिया। रबाडा की गेंद पर धवन ने अपना कैच विकेट के पीछे डी कॉक को थमा दिया। विश्व कप के पहले मैच में धवन का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। 5.1 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं।
3 ओवर का खेल समाप्त
228 रन के जवाब में भारत ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं।
भारतीय पारी की शुरुआत
टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत शिखर धवन व रोहित शर्मा ने की। पहले ओवर में तीन रन बने। एक ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए हैं।
228 रन का मिला लक्ष्य
50 ओवर का खेल खत्म होने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 227 रन का स्कोर खड़ा किया और भारतीय बल्लेबाजों को वर्ल्ड कप में विजयी आगाज करने के लिए 228 रन बनाने होंगे।
आखिरी बॉल पर मिला विकेट
वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर को एक और विकेट मिला। भुवनेश्वर ने आखिरी गेंद पर इमरान ताहिर को आउट कर दिया।
भुवनेश्वर कुमार को मिला पहला विकेट
भुवनेश्वर कुमार को आखिरी ओवर में क्रिस मॉरिस के रुप में पहला विकेट मिला है। क्रिस मॉरिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की गिरती पारी को संभाला और 42 रन बना दिए।
48 ओवर का खेल खत्म
48 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दो ओवर का खेल बचा है। दक्षिण अफ्रीका 4.54 की रन रेट से आगे बढ़ रहा है और 7 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। अभी क्रिस मॉरिस और रबाडा ने पारी को संभल रखा है और दोनों ने 60 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।
200 रन पूरे
दक्षिण अफ्रीका टीम ने 46 ओवर खत्म होने के साथ ही 200 रन बना लिए हैं। अभी तक 7 विकेट गिर चुके हैं। वहीं बुमराह की 2 ओवर अभी बाकी हैं।
रन रेट में हुआ सुधार
40 ओवर पूरे होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की रन रेट में काफी सुधार हुआ है। अभी टीम की रन रेट 4.31 है, लेकिन पिछले 5 ओवर में 7 से अधिक रन रेट रही है।
45 ओवर का खेल पूरा- अभी नहीं बने 200
दक्षिण अफ्रीका ने 45 ओवर बल्लेबाजी कर ली है और अभी तक दक्षिण अफ्रीका ने 200 का आंकड़ा पार नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। वहीं क्रिस मॉरिस और रबाडा स्ट्राइक पर हैं और पारी को संभाल रहे हैं।
क्रिस मॉरिस ने संभाला मोर्चा
क्रिस मॉरिस दक्षिण अफ्रीका के लिए स्कोरबोर्ड पर स्कोर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 16 गेंदों पर 21 रन बना लिए हैं। वहीं दूसरे छोर पर रबाड़ा उनका साथ दे रहे हैं। 43 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर है- 182/7
40 ओवर का खेल खत्म
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 ओवर की गेंदबाजी पूरी कर ली है। अभी तक भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट गिरा दिए हैं और टीम ने 161 रन बना लिए हैं।