FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

बरही कॉलेज में बाल संरक्षण सप्ताह पर कार्यशाला, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई जागरूकता

बरही कॉलेज में बाल संरक्षण सप्ताह पर कार्यशाला, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई जागरूकता

कटनी। बरही कॉलेज में बाल संरक्षण सप्ताह पर कार्यशाला, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाई जागरूकता। शासकीय महाविद्यालय बरही मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सी. पी. क्लब द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन और रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी एवं सी. पी. क्लब प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में ‘बाल संरक्षण सप्ताह’ के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

          कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि बच्चे हमारे समाज एवं देश की नींव और भविष्य हैं। जब वे सुरक्षित, स्वस्थ और स्नेहपूर्ण वातावरण में पलते हैं, तभी एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। लेकिन आज के दौर में बच्चों के प्रति हो रही हिंसा, उपेक्षा और शोषण की घटनाएं हम सभी को सोचने एवं आत्ममंथन करने के लिए विवश करती हैं। उन्‍होंने बच्चों के अधिकार, बाल श्रम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, मानव व्यापार  आदि विषयों पर भी विस्‍तृत जानकारी दीं। साथ ही सभी से बच्चों के साथ अत्याचार या किसी भी अवैधानिक कार्यों की जानकारी को तत्काल निःशुल्क चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने की अपील की ।

          इसी प्रकार डॉ. के. के. विश्वकर्मा ने समाज में बढ़ती कुरीतियों, अंधविश्वास एवं नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता जताई तथा कहां कि इन कुरीतियों के कारण होने वाले अपराधों का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है, इसलिए समाज में अधिक से अधिक लोगों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जबकि डॉ. आर. जी. सिंह ने कहा कि हर बच्चे की मुस्कान, उसकी सुरक्षा से जुड़ी होती है। जिसके लिए हमें समाज में सजग रहने की आवश्यकता है। वहीं प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी ने सभी से बच्चों के अधिकारों के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी गलत परिस्थिति में तुरंत आगे बढ़कर सहायता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बच्चों के अधिकारों, बाल शोषण व बाल श्रम के खतरों के प्रति जागरूक करना तथा शासन द्वारा बाल संरक्षण एवं उनके विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना है।

          कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस.एस. धुर्वे, प्रभारी डॉ. अरविन्द सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. के. के. निगम, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. रूपा शर्मा, डॉ. अरविन्द शुक्ला, मनोज चौधरी, सौरभ तिवारी, पवन दुबे, कैश अंसारी, डॉ. कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, रावेंद्र साकेत, सुश्री संतोषी तिवारी, सोनम पाण्डे, डॉ. अरुण तिवारी, शंकर सिंह, आशीष तिवारी, राजेश्वरी मिश्रा, गणेश प्रजापति तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, सी. पी. क्लब के सदस्य सतीश कुशवाहा, संदीप साहू, अनिल कुशवाहा, लाल भैय्या लोनी, निगम चौधरी, जय प्रकाश दाहिया, सचिन दाहिया आदि एवं रासेयो स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Back to top button