सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता’- संजय पाठक, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला प्रभारी सुजीत जैन ने कार्यकर्ताओं को दी अहम जानकारियां

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही एवं खितौली मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के आवासीय शिविर का आयोजन हुआ इस महाभियान का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री संजय पाठक ,जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन,जिला प्रभारी श्री सुजीत जैन, महामंत्री श्री मनीषदेव मिश्रा, श्री सुनील उपाध्याय ने भारत माता पं.दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम एवं वर्ग गीत का गायन हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग की संबोधित करते हुए विधायक श्री संजय पाठक ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं बच्चे के जन्म से लेकर वृद्ध तक हर व्यक्ति हमारी सरकार के द्वारा दिए लाभ का हितग्राही है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें यही हमारा दायित्व है।
दोनों मंडलों के सत्रों में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन एवं जिला प्रभारी श्री सुजीत जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक गहराई से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से प्रेरित एक अनुशासित और सशक्त संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद, सद्भावना, सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय और सकारात्मक सोच स्थापित करने की प्रेरणा दी।








