
कटनी। स्वजातीय स्वर्णकार समाज महिला इकाई जिला कटनी द्वारा आज 10 अगस्त शनिवार को दोपहर 3 बजे से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के पुनर्मिलन के संयोग “हरियाली तीज उत्सव”, का आयोजन स्थानीय बरही रोड स्थित ज़ायका रेस्टोरेंट में किया गया।
कार्यक्रम आयोजक एवं समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी द्वारा बताया गया कि इस सांस्कृतिक उत्सव में समाज की मातृशक्ति के भक्ति भाव पूर्ण मनोरंजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम यथा भजन अंताक्षरी, एकल प्रस्तुति, सांस्कृतिक गायन एवं नृत्य, विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताओं, के साथ साथ अलग अलग आयु वर्ग में सौन्दर्य प्रतियोगिता (ब्यूटी प्रेजेन्ट) का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में श्रीमती रमा सोनी को “मानसून क्वीन”, श्रीमती प्रीति सोनी को “रैनी क्वीन”, एवं श्रीमती मोनिका सोनी को “तीज़ क्वीन” का खिताब दिया गया। विभिन्न इनडोर खेलों में श्रीमती प्रिया सोनी , श्रीमती सुषमा सोनी, श्रीमती सविता सोनी को विजेता घोषित कर पुरस्कार प्रदान किये गये।स्वजातीय स्वर्णकार समाज की सभी महिला, बहनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी सोनी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा सोनी, श्रीमती सुषमा सोनी रहीं। प्रतियोगिता की जज श्रीमती शशि ठाकुर एवं श्रीमती विभा गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ, अतिथियों द्वारा भोलेनाथ एवं महाराजा अजमीढ़ देव की पूजाअर्चना दीप प्रज्वलन एवं आरती से किया गया।
अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं जजों का पुष्प माला से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती वार्षिका मुनमुन सोनी, ,श्रीमती राधा सोनी ,श्रीमती पूजा सोनी उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रीति सोनी सचिव , श्रीमती सुशीला सोनी कोषाध्यक्ष, श्रीमती पुष्प लता सोनी सह कोषाध्यक्ष , श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती साधना, रश्मि, अनीता सोनी प्रचार मंत्री, श्रीमती प्रियंका सोनी, ज्योति सोनी मीडिया प्रभारी, श्रीमती शशि , मंजूलता , माया, मिथिलेश, हेमा, नीलम , तनुजा, उमा, रश्मि, अनीता, लक्ष्मी, मोनिका, नीता, संगीता सोनी आदि उपस्थित रहीं। श्रीमती शालिनी सोनी ,श्रीमती प्रिया शिव शक्ति मिलन समिति एवं पुष्प गिरी परिवार से श्रीमती निगम, श्रीमती रघुवंशी, श्रीमती रक्षा, तनु दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम उपरांत सभी सदस्यों द्वारा एकस्वर में पर्यावरण संरक्षण, समाज की एकता और उन्नति हेतु संकल्प लिया गया एवं बैठक का समापन ” भोलेनाथ, पार्वती माता, श्री राम एवं महाराजा अजमीढ़ देव” के जयकारों के उद्घोष के साथ किया गया।








