SportsFEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

Women World Cup Date Announcement: महिला वर्ल्ड कप में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की टक्कर, इस दिन आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कुल 28 लीग मैच

Women World Cup Date Announcement: महिला वर्ल्ड कप में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की टक्कर, इस दिन आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कुल 28 लीग मैच

Women World Cup Date Announcement: महिला वर्ल्ड कप में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की टक्कर, इस दिन आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कुल 28 लीग मैच, वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख और स्थान की घोषणा हो गई है. 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं फाइनल कब होगा….

Women World Cup Date Announcement: महिला वर्ल्ड कप में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की टक्कर, इस दिन आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कुल 28 लीग मैच

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. भारत-श्रीलंका की मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से होगी. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा. भारत में 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को होना है.

 

सबकी नजर भारत बना पाकिस्तान मैच पर होगी. जो 5 अक्टूबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण यह मैच न्यूट्रल वेन्यू पर तय किया गया है. बीसीसीआई (BCCI) और पीसीबी (PCB) के बीच हाइब्रिड मॉडल पर समझौते के अनुसार, विश्व कप में पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा.

ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप मौजूदा चैंपियन है. वो अपने अभियान का आगाज 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी. फिर 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से उसका मैच होा है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 22 अक्टूबर को बड़ा मैच होगा.

28 लीग मैच होंगे, इन शहरों में दिखेगी धूम

महिला वनडे विश्व कप में कुल 28 लीग मैच होंगे. फिर तीन नॉकआउट गेम रखे गए हैं. टूर्नामेंट के मुकाबले बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे.

नॉकआउट गेम कब और कहां होंगे?

पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा.
दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा.
फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा.

महिला वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल (Full schedule of Women’s World Cup 2025)

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका- बेंगलुरु- दोपहर 3 बजे
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- इंदौर- दोपहर 3 बजे
2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- बेंगलुरु- दोपहर 3 बजे
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- इंदौर- दोपहर 3 बजे
7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- गुवाहाटी- दोपहर 3 बजे
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- विशाखापट्टनम- दोपहर 3 बजे
10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश- विशाखापट्टनम- दोपहर 3 बजे
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- गुवाहाटी- दोपहर 3 बजे
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- विशाखापट्टनम- दोपहर 3 बजे
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश- विशाखापट्टनम- दोपहर 3 बजे
14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- विशाखापट्टनम- दोपहर 3 बजे
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड- इंदौर- दोपहर 3 बजे
20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- इंदौर- दोपहर 3 बजे
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- दोपहर 3 बजे
24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- कोलंबो- दोपहर 3 बजे
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- इंदौर- दोपहर 3 बजे
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- दोपहर 3 बजे
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- बेंगलुरु- दोपहर 3 बजे
29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1- गुवाहाटी/कोलंबो- दोपहर 3 बजे
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2- बेंगलुरु- दोपहर 3 बजे
2 नवंबर: फाइनल- कोलंबो/बेंगलुरु- दोपहर 3 बजे.

Back to top button