Latestराष्ट्रीय

Women Reservation Bill का समर्थन करते हुए बोलीं सोनिया गांधी- ‘SC-ST और OBC महिलाओं को भी मिले आरक्षण

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है। बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandana Adhiniyam) नाम दिया गया है। इस दौरान लोकसभा में हंगामा भी हो सकता है, क्योंकि कांग्रेस भी इसका श्रेय लेने की होड़ में है।

सोनिया गांधी ने किया समर्थन

बहस की शुरुआत सोनिया गांधी ने की। उन्होंने कहा कि यह बिल उनके जीवन साथी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना था। सोनिया गांधी ने पूछा कि इस कानून को लाने में अब और कितने साल लगेंगे। साथ ही मांग की कि देश में जातिगत जनगणना होना चाहिए और एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी बहस की शुरुआत की। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण के संबोधन पर नजर रहेगी। लोकसभा में प्रवेश करते समय सोनिया गांधीा ने कहा कि यह बिल राजीव गांधी द्वारा लाया गया है।

सबकुछ ठीक रहा तो आज ही लोकसभा में बिल पारित हो जाएगा। सदन की कार्यवाही के आखिरी में वोटिंग होगी। पूरी उम्मीद है कि सभी दल एकजुट होकर बिल का समर्थन करेंगे।

इसे भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन बताया जा रहा है। इसके साथ ही 27 वर्षों से अधिक के इंतजार को समाप्त कर सकता है।

बुधवार को लोकसभा सांसद सुबह 11 बजे महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करेंगे। विधेयक को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है और यह संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित हो सकता है।

Back to top button