katniमध्यप्रदेश

सिजेंहरा गांव में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

सिजेंहरा गांव में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरो

कटनी। बरही थाना क्षेत्र के ग्राम सिजेंहरा में 32 वर्षीय प्रियंका प्रजापति की ज़हरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के भाई ओमकार प्रजापति के अनुसार, प्रियंका को उसकी सास, ससुर सहित परिजन लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थी।

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि के लिए ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।

Back to top button