घर मे कूलर से महिला को लगा करंट हुई मौत
घर मे कूलर से महिला को लगा करंट हुई मौ
कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत जुहली गाँव में महिला की घर पर साफ-सफाई करते समय कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जुहली निवासी फूलबाई पति रमेश कोरी 40 वर्ष घर पर आज सोमवार सुबह साफ-सफाई का कार्य कर रही थी इसी दौरान कूलर से करंट लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर सबको पीएम के लिए जिला अस्पताल पीएम हाउस भेजा गया और घटना को जांच में लिया है।

