ट्रेन के AC कोच में चोरी करके फरार हुई , CCTV फुटेज से पकड़ाई महिला

chori

उज्जैन। ट्रेन के AC कोच में चोरी करके फरार हुई , CCTV फुटेज से पकड़ाई महिला । ट्रेनों के एसी कोच में सजधज कर सफर कर यात्रियों का सामान चोरी करने वाली महिला को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने 3 वारदात कबूल की हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से रुपये व जेवर बरामद किए हैं। जीआरपी ने उसे कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

टीआई मोतीराम चौधरी ने बताया कि मुंबई निवासी राकेश मोरे श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए शनिवार को उज्जैन आए थे। मुंबई वापस जाने के लिए वह रविवार को अवंतिका एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हुए थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से 7000 रुपये चोरी कर लिए थे, जिस पर यात्री ने ट्रेन से उतरकर पुलिस को शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें-  Kirana Market Trend 2026: किराना दुकानों पर घटा पुरानी FMCG कंपनियों का दबदबा! नए ज़माने के D2C ब्रांड्स ने 21.7% बाज़ार पर किया कब्ज़ा