रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अदर अपह्रत बालक को ढूंढकर, परिजनों को सुपुर्द किया 

IMG 20250502 WA0026 scaled

रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अदर अपह्रत बालक को ढूंढकर, परिजनों को सुपुर्द किया

कटनी- विगत  दिन थाना रंगनाथ  में फरियादिया मुमताज उर्फ मन्नो मंसूरी पति रमजान मंसूरी उम्र 33 साल निवासी विकास गुप्ता अस्पताल के पीछे बंधवा टोला थाना रंगनाथनगर कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि उसका 10 वर्षीय बालक शाम 6 बजे से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने मामला पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया एंव जरिये आरएम के सभी जगह अपह्रत बालक के संबध में पूछताछ की गई । जोकि कड़ी मशक्कतो के बाद अपह्रत बालक को ढूंड़कर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।

उल्लेखनीय भूमिका-
उक्त घटना मामले में- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि विनोद चौधरी सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी ,महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि, रमजान की सराहनीय भूमिका रही ।

इसे भी पढ़ें-  रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड को महापौर की बड़ी सौगात: 50.15 लाख से सुदृढ़ होगी आधारभूत संरचना,राहगीरों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत: सीसी सड़क निर्माण से वार्डवासियों का बरसों का इंतज़ार होगा समाप्त,सामुदायिक आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता: वार्ड में आकार लेगा नया सामुदायिक भवन