Site icon Yashbharat.com

पति को पत्नी ने भेजा सब्जी लेने घर पर शुरू हुई प्रेम कहानी तभी आ गया पति उतारा पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट

murder

murder

दतिया की एक कालोनी में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया है।

पत्नी के प्रेम प्रसंग से गुस्साए पति ने शुक्रवार दोपहर  घटना को अंजाम दिया। दतिया के खाती बाबा कालोनी दम्मू के बाग के पास की है। हत्या के बाद आरोपित पति रक्तरंजित कुल्हाड़ी लेकर बाइक से सिविल लाइन थाने पहुंचा, और सरेंडर कर दिया।उसने पुलिस को बताया कि वह मर्डर करके आ रहा है। शव उसके घर के आंगन में पड़े हैं। आरोपित के मुंह से कबूलनामा सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सन्न रह गए और मौके पर पहुंचे। आरोपित पेशे से ड्राइवर है, जो पिछले आठ नौ साल से इस कालोनी में निवासरत था।

सब्जी लाने बहाने से पति को भेजा

एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रवि वंशकार पुत्र गोपाल वंशकार को पत्नी के चाल चलन पर शक था। इसी के चलते वह उस पर निगरानी रख रहा था। घटना वाले दिन भी पूजा ने पति रवि को सब्जी लाने के लिए बहाने से बाहर भेज दिया। जिस पर उसे शक हुआ और वह घर से कुछ दूर जाने के बाद वहीं रुक गया।

बीच रास्ते से लौटा पति

महिला पूजा का प्रेमी डबरा का रहने वाला रवि वंशकार वहां आ गया। जिसे पूजा ने जल्दी से घर के कमरे में बुलाकर कुंदी लगा ली। जब महिला का पति वापस घर लौटा तो कमरा बंद देख उसका माथा ठनका। उसने दरवाजा खोलने के लिए जोर से खटखटाया, जब गेट नहीं खुला तो आरोपित रवि ने घर के आंगन में रखी कुल्हाड़ी उठाई और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई।

फिर मारी कुल्हाड़ी

महिला के प्रेमी ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही बाहर कुल्हाड़ी लिए खड़े महिला के पति ने उस पर वार कर दिया। जिससे घायल होकर वह बाहर की और दौड़ा और दम तोड़ दिया। उसे दौड़ता देख महिला पूजा भी बाहर की तरफ भागी। जिसे पति ने आंगन में ही घेर लिया और उसकी गर्दन कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

और फिर सरेंडर

हत्या के बाद आरोपित रवि थाने पहुंचकर खुद जघन्य हत्याकांड की जानकारी दी। घटना के बाद मौके पर एसपी वीरेंद्र मिश्रा, एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, टीआई सिविल लाइन सुनील बनोरिया सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट आदि पहुंचे।

Exit mobile version