Latest

WHO चीफ का बड़ा बयान, लंबे वक्त तक हमारे साथ रहेगा Corona, बचने का उपाय सिर्फ Social Distancing

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। विश्व के लगभग सभी देश इस खतरनाक वायरस की जद में आ चुके हैं, वहीं 26 लाख से ज्यादा लोग दुनियाभर में इस संक्रमित वायरस की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल इससे बचने का उपाय सिर्फ Social Distancing ही नजर आ रहा है, यही वजह है कि कई देशों ने इसे अपने यहां फैलने से रोकने के लिए लॉ़कडाउन तक कर दिया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि Covid-19 वायरस जल्द साथ नहीं छोड़ेगा, यह लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा। कई देशों में यह अभी शुरुआती स्तर पर ही पहुंचा है। बता दें कि इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में लाखों मौतें भी हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी।

WHO चीफ ने दिया ये बयान

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा कि ‘कोई गलती न करें, हमें अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है। कोरोना वायरस हमारे साथ काफी लंबे वक्त तक रहेगा। इस पर कोई सवाल नहीं है कि घरों में ही रहने के आदेश देने और फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कदमों को उठाने के बाद कई देशों ने सफलतापूर्वक संक्रमण को तेजी से फैलने से रोका है।’ Tredos ने यह भी कहा कि ‘ज्यादातर देश इस महामारी के शुरुआती स्तर पर ही हैं। वहीं जो कुछ पहले ही इस महामारी का शिकार हो चुके हैं, अब वहां फिर से कोरोना के मामले दिखाई देने लगे हैं।’

दुनिया की रफ्तार थमी

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की रफ्तार थाम दी है। महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका की हालत सबसे ज्यादा खराब हो गई है। यहां हजारों मौतें हो

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम