Whatsapp पर मैसेज देख रेडक्रॉस ने दी अंतिम संस्कार हेतु सहायता राशि

आशीष शुक्ला…

Jabalpur news जबलपुर छुई मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद विनोदिया को कलेक्टर ने व्हाट्स एप मैसेज पर सहायता का अनुरोध प्राप्त होने पर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सहायता पहुंचाई

दरअसल जगदीश प्रसाद जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं उनकी पत्नी श्रीमती मुन्नी बाई का आकस्मिक निधन हो जाने पर जब उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे तो उन्होंने बड़ी आस से कलेक्टर को मैसेज किया जिस पर उन्होंने रेडक्रॉस सचिव आशीष दीक्षित को तुरंत मृतक के अंतिम संस्कार हेतु 3000/- रुपए की नगद सहायता देने हेतु निर्देशित किया और परिवार की ओर से श्री सुरजीत जाट ने सहायता राशि प्राप्त की और त्वरित सहायता के लिए कलेक्टर महोदय और रेडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त किया।

↑
Exit mobile version