LatestTechnology

WhatsApp का नया फीचर: अब कर सकेगें ग्रुप वीडियो और वॉइस कॉलिंग, जानिए कैसे?

टेक्निकल डेस्‍क्‍। लगातार नए फीचर्स पेश कर रही मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपना एक बड़ा फीचर जारी कर दिया है। खबरों के अनुसार व्हाट्सएप ने एंड्रायड और आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप वीडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर जारी कर दिया है। इसकी मदद से अब यूजर एक साथ कई लोगों के साथ वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे।

मालूम हो कि पिछले कई समय से इस बात को लेकर अटकलें लग रही हैं कि व्हाट्सएप जल्द ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को लॉन्च कर सकता है। इसके बाद कुछ चुने हुए यूजर्स को इस फीचर का फायदा मिलने लगा था लेकिन अब यह नया अपडेट हर यूजर के लिए जारी हो चुका है।

फीचर का इस तरह लगाएं पता

व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आपके फोन में है या नहीं इसके लिए आपको एक कॉल करना होगा। कॉल के दौरान आपको देखना होगा कि ‘एड पार्टिसिपेंट’ का बटन आपको स्क्रीन पर कहीं दिख रहा है। अगर आपको अपनी स्क्रीन पर ‘एड पार्टिसिपेंट’ का बटन दिख रहा है तो आप दूसरे यूजर्स को इस ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको अपनी स्क्रीन पर ऐसा कोई बटन नहीं दिख रहा तो इसका मतलब ये है कि आपको ये फीचर अभी नहीं मिला है।

क्या होगा खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉलिंग की मदद से आप एक बार में 4 यूजर्स को जोड़ सकेंगे। ये फीचर्स कुछ हद तक स्काइप की तरह होगा। इस फीचर के बारे में फेसबुक एफ 8 डेवलपर्स कॉंफ्रेंस के दौरान बताया गया था। हालांकि अब ये देखना है कि कंपनी दूसरे यूजर्स के लिए इस फीचर को कब पैश करेगी।

Leave a Reply

Back to top button