Technologyव्यापार

WhatsApp करें अपडेट: नए स्टीकर्स इमोशंस को करेंगे एक्सप्रेस

whatsapp 23 06 2018

टेक्निकल डेस्‍क। लगातार नए अपडेट्स ला रही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब एक और नए फीचर पर काम कर रही है। खबरों के अनुसार कंपनी ने एक्सप्रेशन स्टीकर्स पेश करने की तैयारी कर ली है। इन स्टीकर्स के माध्यम से यूजर अपनी खुशी, गम और प्यार आसानी से जता पाएंगे।

टेक वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.18.189 में नए स्टीकर्स दिखाई दिए हैं। हालांकि, इन पर अब भी काम जारी है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही यह यूजर्स के लिए एक्टिव हो जाएंगे।

tavite

फीचर की चल रही है टेस्टिंग

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हॉट्सएप के 2.18.120 वर्जन पर स्टीकर्स रिएक्शन फीचर की टेस्टिंग जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक डेवलपर्स की टीम इस टेस्टिंग की आखिरी चरण में पहुंच गई है और अगले रिलीज में इसे यूजर्स के लिए डिफाल्ट एप में एक्टिव कर दिया जाएगा।

ये होगा खास

रिपोर्ट के मुताबिक स्टीकर रिएक्शन बटन GIF बटन के बगल में होगा। व्हॉट्सएप में स्टीकर्स फेसबुक मैसेंजर की तरह एक पैक में आएंगे। इन्हें डाटा की मदद से यूजर्स डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट की मानें तो इन स्टीकर्स पैक को सिर्फ एक बार डाउनलोड करना होगा।

4 कैटेगरीज में आएंगे स्टीकर्स

स्टीकर्स को चार कैटेगरीज में बांटा जाएगा। इनमें खुशी, दुख, प्यार और WOW आश्चर्य जैसे भाव शामिल होंगे

Leave a Reply

Back to top button