Latest
इंडिया गेट की भीड़ में क्या हुआ? 20 गिरफ्तार, अदालत ने 9 को छोड़ा, एक महिला फंसी

इंडिया गेट की भीड़ में क्या हुआ? 20 गिरफ्तार, अदालत ने 9 को छोड़ा, एक महिला फंसी।देश की राजधानी दिल्ली में 23 नवंबर को इंडिया गेट पर खराब हवा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था. इसी प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी की थी. यही वजह है कि पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था. तो वहीं कुछ लोगों को जेल भेज दिया गया था. इनकी जमानत को लेकर बीते दिन सुनवाई हुई. इनमें से कोर्ट ने 10 में 9 लोगों को जमानत दे दी. इसके साथ ही नक्सल समर्थक नारे लगाने वाली महिला की याचिका खारिज कर दी।








