Latest

Weather Update : 15 मार्च को कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन शहरों में बिगड़ेगा मौसम, देखें लिस्‍ट

Weather Update : बेमौसम बारिश मुसीबत का सबब बन सकती है। देश में मौसम अभी बिगड़ा हुआ है। बीते दो दिन कई राज्‍यों ने बारिश की मार झेली। अभी हालात सुधरने वाले नहीं हैं। संडे, 15 मार्च को देश के कई शहरों में भारी बारिश का खतरा है। यह बारिश इसलिए भी घातक है क्‍योंकि इससे बीमारियां बढ़ सकती हैं। यदि इन शहरों में आपके भी शहर का नाम शामिल है तो सतर्क हो जाइये। बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले शहरों के नाम यहां देखिये।

  • राजधानी दिल्‍ली भारी बारिश झेल रही है। बीते 24 घंटों में यहां बारिश और ओलावृष्टि हुई है। 15 मार्च, संडे को भी दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सहित कई हिस्सों में भारी बारिश के हालात बन सकते हैं। आज रात अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।

  • दिल्‍ली एनसीआर के लिए मौसम अच्‍छा नहीं है। गाजियाबाद, पूर्वोत्तर दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सहित दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में भारी ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। भारी बारिश नोएडा के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

  • दो दिनों से मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। कई स्‍थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश अभी जारी रहेगी।

  • उत्‍तर भारत में खराब मौसम से जूझने की चुनौतियां हैं। स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

  • उत्तर भारत के राज्यों में पिछले दो दिनों से ज़बरदस्त बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान है कि यहां अभी कुछ स्‍थानों पर बारिश का क्रम जारी रह सकता है।

  • आगामी 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम खराब रह सकता है। यहां तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

  • बिहार के कई शहरों में तेज बारिश की आशंका है। अगले 18-24 घंटों के दौरान प्रदेश के सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शेहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पशिचम चंपारण, पटना, पूर्णिया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा आदि जिलों में तेज बारिश, आंधी, गरज के साथ छीेंटे पड़ने की आंशका है।

  • झारखंड में अगले 24-36 घंटों के दौरान पश्मिम सिंहभूम, पुर्बी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला जिलों में बारिश, गरज, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के रुक-रुक कर चलने की संभावना है।

Back to top button